गाज़ियाबाद, अप्रैल 6 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में जिम से लौट रहे एक युवक को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।श्याम पार्क मेन की प्यारे लाल कॉलोनी में रहने वाले राहुल मल्होत्रा ने पुलिस को बताया कि चार अप्रैल की शाम लगभग साढ़े सात बजे वह लाजपत नगर स्थित जिम से पैदल ही घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से लाजपत नगर में रहने वाले उत्तम और रिशु ने उन पर लाठी-डंडे से हमला करके घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके राहुल का मेडिकल करवाया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.