जिम सेंटरों पर सख्ती शुरू, सभी में सीसीटीवी अनिवार्य
शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। जिले में बिना लाइसेंस संचालित हो रहे जिम सेंटरों का मामला उठने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 11 मई के अंक में "जिले के जिमों पर सवाल, ढाई सौ से ज्यादा बिना लाइसेंस के चल रहे" शीर्षक से खबर प्रकाशित कर जिम सेंटरों की अव्यवस्था का मुद्दा उठाया था। इसके बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जिम सेंटरों को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार देर शाम कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में डीएम ने जनपद के सभी जिम सेंटरों की जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारियों के माध्यम से निर्धारित प्रारूप पर सभी संचालकों का विवरण भरा जाए। साथ ही सभी जिम सेंटरों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया जाए। यह भी पढ़ें- व्यापारी प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं : डीएमज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.