गाज़ियाबाद, फरवरी 9 -- गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में जिम संचालक के साथ मारपीट और हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में रजापुर गांव निवासी पीड़ित ललित कुमार ने थाने में शिकायत दी है। ललित के मुताबिक वह जीवन विहार कॉलोनी के पास डामंड फ्लाईओवर के नीचे जिम संचालित करता है। बीती 29 जनवरी को अमित यादव निवासी जीवन विहार अपने एक अज्ञात साथी के साथ जिम में आया। आते ही दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान आए। हमले से बचने के लिए वह बाहर निकला, जहां आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपी गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत के आधार पर एक नामज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.