जिम संचालक ने खुद ही रची थी फायरिंग की साजिश
फरीदाबाद, जून 8 -- पलवल, संवाददाता। गदपुरी थाना अंतर्गत धतीर गांव स्थित जिम में हुई तोड़फोड़ और फायरिंग के मामले को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जांच में सामने आया कि विरोधियों को हत्या के प्रयास के झूठे मामले में फंसाने के लिए शिकायतकर्ता जिम संचालक ने खुद ही अपनी जिम पर गोलियां चलाई थीं। खुद पर फायरिंग का नाटक रचा था। इस मामले में दूसरे पक्ष ने केवल तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने मामले में जिम संचालक और तोड़फोड़ करने वाले दूसरे पक्ष के चारों युवकों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसपी मुख्यालय साहिल ढिल्लो ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी रविंद्र कुमार और गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह की टीमों ने एक संयुक्त अभियान चलाकर इस साजिश का पर्दाफाश किया। यह भी पढ़ें- दुस्साहस : जिम में घुसकर तोड़फोड़, फायरिंग कर फरार उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.