कौशाम्बी, फरवरी 1 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिजिया चौराहे पर शनिवार की शाम पुरानी रंजिश के चलते जिम संचालक की पिटाई की गई। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मामले में गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा कायम कर पुलिस ने सभी चार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कौशाम्बी के मुस्तफाबाद निवासी विकास अग्रहरि ने बताया कि उसने बिजिया चौराहे पर जिम खोल रखा है। शनिवार शाम जिम के समीप खड़ा था। तभी पड़ोस में रहने वाला राहुल पुत्र सोहन लाल अपने साथी प्रवीण कुमार उर्फ छोटू, पवन कुमार व प्रेम मिलन निवासी बेहन पुरवा के साथ पहुंचा और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई की। इससे पीड़ित बेहोश होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार पर लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी धमकाते हुए फरार हो गए। इलाज के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.