मथुरा, अप्रैल 22 -- शासन के निर्देशों पर जिला प्रशासन व खेल विभाग की बैठक मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा स्थित जिला खेल कार्यालय में हुई। इसमें नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र ने अध्यक्षता की। बैठक में जिम एवं स्विमिंग पूल संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र एवं क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने संचालकों को अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने, स्विमिंग पूल पर लाइफगार्ड तैनात रखने तथा नजदीकी अस्पताल, थाना, एम्बुलेंस व फायर स्टेशन के संपर्क नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही संचालक का नाम व मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित करना आवश्यक बताया गया। वहीं उन्हें निर्देश दिए कि स्विमिंग पूल डेक पर खुरदरी टाइल्स, लाइफ सेविंग उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स और स्ट्रेचर की व्यवस्था होनी चाहि...