कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूलों में छात्राओं को डांस, योग अब महिला प्रशिक्षक सिखाएंगी। राज्य महिला आयोग ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं। परिषदीय स्कूलों में पुरुष शिक्षकों द्वारा बालिकाओं को डांस सिखाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए यह निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ऐसे स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अधिवक्ता प्रवीण फाइटर ने राज्य महिला आयोग में पत्र भेजकर शिकायत की थी। आरोप था कि परिषदीय स्कूलों में छात्राओं को पुरुष शिक्षक डांस सिखाते हैं। इस पर संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से रोकने और महिला प्रशिक्षक तैनात करने की मांग की गई थी। यह भी पढ़ें- छात्राओं को जूडो-कराटे का भी प्रशिक्षण अधिवक्ता प्रवीण फाइटर के मुताबिक आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह ...