जिम वाले लड़के और पहलवान लठ लेकर चलें जंतर-मंतर; कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ ऐसी अपीलें
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान कर चुकी है। अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील की जा रही है। इस बीच, कुछ ऐसे लोग भी सक्रिय हो गए हैं, जो सीजेपी को पसंद नहीं करते। कुछ तो जंतर-मंतर पर जाकर उन्हें पीटने और हमले की भी अपील कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो दिल्ली, यूपी, हरियाणा के पहलवानों और जिम जाने वाले लड़कों से लाठी लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील कर रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी को खदेड़ने की अपील कर रहा शख्स कुमुद राव ऊर्फ रिंकू यादव है। वह हरियाणा का रहने वाला है। जिम और फिटनेस के वीडियो बनाने वाले कुमुद का इंस्टाग्राम पर रिंकू पहलवान नाम से अकाउंट है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.