शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। कलान के रुकनपुर गांव में जिम के दौरान एक युवक से मारपीट और जाति सूचक शब्दों के प्रयोग का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीओ स्तर पर की जा रही है। पीड़ित संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि वह उदित फिटनेस जिम में व्यायाम कर रहा था, तभी शनि गुप्ता अपने साथियों के साथ पहुंचे और जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार शनि गुप्ता ने पहले 70 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसमें 10 हजार वापस किए गए थे। बाकी रकम को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि आरोपियों ने जिम के बाद फैक्ट्री तक पीछा कर मारपीट की और गंभीर चोटें पहुंचाईं। पुलिस ने शनि गुप्ता सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.