संवाददाता, जून 13 -- प्रतापगढ़ के कुंडा में एक जिम में महिला सिपाही को धीमी आवाज में बात करने को कहना शिक्षिका को भारी पड़ गया। आरोप है कि महिला आरक्षी ने शिक्षिका को गालियां देते हुए थप्पड़ जड़े। कोतवाली के सिपाही को बुलाकर शिक्षिका को कोतवाली ले गई। वहां भी उसके साथ मारपीट और अभद्रता की गई। बाद में वीडियो बयान लेकर छोड़ दिया। पीड़िता ने मामले में एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में एसपी ने सीओ कुंडा को जांच सौंपकर रिपोर्ट मांगी है। नगर पंचायत कुंडा के गांधीनगर मोहल्ला निवासी निधि नायक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। निधि के अनुसार, वह 10 जून की सुबह 6.30 बजे कस्बे के भगवन तिराहा स्थित एक जिम में एक्सरसाइज करने गई थीं।तेज आवाज में बात करने से रोका तो पीट दिया वहां मौजूद कोतवाली की महिला आरक्षी तेज आवाज में बात करने लगी...