झांसी, फरवरी 7 -- जिम में दबंगों ने युवक को मारा डंबल घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पुलिस जांच में जुटी झांसी, संवाददाता शहर कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत फिल्टर रोड गणेश चौराहा पर जिम में कसरत के दौरान विवाद हो गया। जिसमें दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। उसने डंबल मारने का आरोप लगाया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जिम में हड़कंप मच गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। झारखड़िया कॉलोनी के रहने वाले रोहित सोनी बेटा दिलीप नारायण सोनी फिल्टर रोड गणेश चौराहे पर जिम में कसरत करने जाता है। वह वहां कसरत कर रहा था। तभी कुछ लोगो आए और गाली-गलौज करने लगे। जिससे आक्रोशित दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने जिम में पड़े डंबल से सिर पर वार कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.