बुलंदशहर, फरवरी 27 -- पहासू में खुर्जा रोड स्थित बालाजी फिटनेस सेंटर पर जिम करने आये युवकों से जिम संचालक को फीस मांगना भारी पड़ गया। जिम में आये तीन युवकों ने संचालक की जम कर पिटाई की तथा राड से हमला करके घायल कर दिया। मामले की तहरीर पर तीन ज्ञात तथा एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहासू में पीएनबी के पास बने बालाजी फिटनेस सेंटर में घुसे तीन युवकों से जिम स्वामी ने फीस मांगी तो उन्होंने फीस जमा करने से मना कर दिया। दोबारा फीस मांगने पर युवकों ने गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर दो युवक पकड़कर जिम संचालक की पिटाई करने करने लगे। पीछे से आये एक व्यक्ति ने सिर पर रोड से हमला कर दिया। किसी तरह जिम में मौजूद अन्य लोगों ने बचाया। जिम संचालक निशांत पुत्र मनोज कुमार निवासी नगला घनश्याम की तहरीर पर पुलिस ने ललित पुत्र उधम सिंह,पवन पुत्र रनवी...