अमरोहा, मार्च 12 -- जोया, संवाददाता। जिम में एक्सरसाइज कर रहे युवक को बीती नौ मार्च को मारपीट कर लहुलुहान कर दिया गया। तमंचे की बट और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला करने के बाद कार सवार हमलावर भाग गए। तहरीर के आधार पर मामले में पांच नामजद समेत 10-15 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास के बीच पुलिस फिलहाल घटना की जांच भी कर रही है।डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नारंगपुर चौराहे की यह घटना बीती नौ मार्च की सुबह साढ़े छह बजे की है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव घनसूरपुर निवासी विशेष यहां एक जिम में एक्सरसाइज करने के लिए आता है। घटना वाले दिन सुबह में वह लगभग 6:30 बजे जिम के पास खड़ा हुआ था। आरोप है कि उसी दौरान गाजियाबाद नंबर की कार के अलावा चार-पांच बाइकों पर सवार युवक वहां पहुंचे अचानक हमला कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.