नई दिल्ली, जनवरी 5 -- दिल्ली में गुंडागर्दी करने का एक मामला सामने आया है। केयरटेकर के रूप में काम करने वाले आदमी ने धोखे से जिम पर कब्जा कर लिया। विरोध करनेजिम मालिक को पीटा और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। जब बेटा बीच बचाव करने आया तो उसे भी नंगा करके पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक विवाद के बाद एक आदमी की पिटाई की गई, उसकी पत्नी के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई और उसके बेटे को निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है, जो पीड़ित के स्वामित्व वाले जिम में केयरटेकर के रूप में काम करता था। घटना में शामिल अन्य संदिग्ध फरार हैं। पुलिस के अनुसार, यह झड़प तब शुरू हुई...