कौशाम्बी, मार्च 8 -- चरवा थाने के बलीपुर टाटा गांव में रविवार दोपहर जिम तोड़ने का आरोप लगाकर पड़ोसी ने किशोर की पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंची उसकी मां ने बीच-बचाव किया। घायल किशोर ने मां के साथ थाने जाकर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बलीपुर टाटा गांव निवासी गुड़िया पत्नी कल्लू ने बताया कि रविवार दोपहर उनका बेटा सुजीत कुमार घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी घर से बाहर आया और जिम तोड़ने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। सुजीत ने जिम न तोड़ने की बात कहकर विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में किशोर को काफी चोटें आईं। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंची मां गुड़िया ने बेटे का बीच-बचाव किया। इसके बाद वह घायल बेटे को लेकर थाने पहुंची और आरोपी पड़ोसी के खिलाफ तहर...