जिम जा रहे युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, घायल
बुलंदशहर, मई 21 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर जागीर में बुधवार की रात एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान गांव निवासी मोनू के रूप में हुई है, जो जिम जाने के लिए निकला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हसनपुर जागीर-शाहपुर मार्ग स्थित सुनसान स्थान पर युवक घायल अवस्था में मिला। परिजनों ने अज्ञात युवकों पर मारपीट करने के बाद गोली मारने का आरोप लगाया है। गोली युवक के दाएं हाथ में लगी है, जिससे वह घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.