सूरत, मार्च 10 -- गुजरात में सूरत शहर की पुलिस ने जिम जाने वाली महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और उन्हें कथित रूप से लव जिहाद से बचाने के लिए जिम संचालकों के लिए कुछ नई सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। इन नए और कड़े नियमों के तहत अब ट्रेनरों का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन जरूरी होगा। पुलिस ने यह कदम हाल ही में इससे जुड़ी कुछ शिकायतें मिलने के बाद उठाया है। इन शिकायतों में आरोप लगाया गया था कि कुछ जिम ट्रेनर महिला सदस्यों के मोबाइल नंबर हासिल कर उन्हें प्यार के जाल में फंसाते हैं और फिर बाद में उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। ऐसी शिकायतों के बाद पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने वेसु, पिपलोद, रांदेर, अडाजन और पाल समेत शहर के कई इलाकों के जिम संचालकों के साथ बैठक की और इस बारे में सख्त गाइडलाइंस जारी कीं। इस बारे में जानकारी देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.