जिम गए युवक की बाइक की चोरी
पूर्णिया, मई 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिम गए युवक की बाइक की चोरी हो गई।इस मामले मे पीड़ित युवक ने भट्ठा बाजार टीओपी में आवेदन दिया है। पीड़ित युवक की पहचान कटिहार जिले के ड्राइवर टोला निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया है कि वह शनिवार देर शाम सहायक खजांची थाना के वर्द्धमान हाता स्थित एनएच 31 के समीप एक निजी जिम आए थे। इस दौरान उसने अपनी बाईक को एक प्रतिष्ठान के सामने लगाकर जिम करने चले गए। वहां से लौटने पर उनकी बाईक गायब थी। भट्ठा बाजार टीओपी प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि युवक की ओर से आवेदन मिला है। मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.