मेरठ, मार्च 18 -- मेजर ध्यानचंद नगर में मंगलवार दोपहर को जिम उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। अग्शिमन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में शॉट सार्किट से लगने की बात सामने आई है। फैक्ट्री में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रेलवे रोड जैन नगर निवासी सम्यक जैन पुत्र संजय जैन की ब्रहमपुरी दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के पीछे सी 20 मेजर ध्यानचंद नगर जिम उपकरण बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री 10 से 12 लोग काम करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे पर शॉट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.