मिर्जापुर, जुलाई 7 -- मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली पुलिस ने जिम कांड के सरगना इमरान खान व उसके भाई जहिर खान की 11.66 करोड़ की अचल संपत्ति मंगलवार को कुर्क की गई। जिम कांड में शामिल सभी दस आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई पहले ही हो चुकी है। सभी जेल में निरुद्ध हैं। जिम की आड़ में महिलाओं का शोषण और धर्मांतरण कराते थे। वहीं शेष अन्य अरोपियों की भी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की दिशा में पहल चल रही है。

जिम कांड का खुलासा जिम की आड़ में महिलाओं का शोषण और धर्मांतरण मामले का देहात कोतवाली पुलिस ने 20 जनवरी को खुलासा किया था। आरोपी जिम में आने वाली महिलाओं को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाते थे। उसके बाद उनका अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। महिलाओं को डरा धमका कर उन पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाते थे। केजीएन ...