मिर्जापुर, मार्च 13 -- मिर्जापुर। जिम कांड के फरार चल रहे नौंवे आरोपी अशफाक उर्फ लकी की गुरुवार को अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई। उसने डीजे कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अपील की थी। वहीं मामले में चार आरोपियों की पहले ही जमानत याचिका निरस्त हो चुकी है। पुलिस अभी तक फरार आरोपी लकी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिम की आड़ में महिलाओं का शोषण और उनका धर्मांतरण मामले का देहात कोतवाली पुलिस ने 20 जनवरी को खुलासा किया था। जो संगठित गिरोह बनाकर इस कार्य को अंजाम दे रहे थे। पुलिस गिरोह के सरगना इमरान, जीआरपी सिपाही इरशाद, मौलवी खलिलुर्रहमान समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि नौवां आरोपी अशफाक उर्फ लकी अभी तक फरार चल रहा है। पुलिस जिम कांड के सभी आरोपियों पर संगठित अपराध और साक्ष्य छुपाने की धारा भी बढ़ा चुकी है। आरोपी जहीर, शादाब...