मिर्जापुर, मार्च 12 -- मिर्जापुर। जिम कांड के आरोपी मौलाना की बुधवार को जमानत याचिका खारिज कर दी गई। आरोपी ने डीजे कोर्ट में जमानत के लिए अपील की थी। वहीं फरार चल रहे आरोपी लकी की अग्रिम जमानत याचिका पर भी सुनवाई हुई, लेकिन पुलिस की ओर से बढ़ाई गई धारा की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई थी। जिससे कोई फैसला नहीं आया। जिम की आड़ में महिलाओं का शोषण और उनका धर्मांतरण मामले का देहात कोतवाली पुलिस ने 20 जनवरी को खुलासा किया था। जो संगठित गिरोह बनाकर इस कार्य को अंजाम दे रहे थे। पुलिस गिरोह के सरगना इमरान, जीआरपी सिपाही इरशाद, मौलवी खलिलुर्रहमान समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि नौवां आरोपी अशफाक उर्फ लकी अभी तक फरार चल रहा है। पुलिस जिम कांड के सभी आरोपियों पर संगठित अपराध और साक्ष्य छुपाने की धारा भी बढ़ा चुकी है। आरोपी जहीर, शाद...