मिर्जापुर, मई 9 -- मिर्जापुर। जिम कांड के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। अब आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित चल और अचल संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस विभाग ने हाल ही में जेडी अभियोजन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था, जिसके बाद अब जेडी अभियोजन ने गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए सहमति दे दी है। जिम की आड़ में महिलाओं का शोषण और धर्मांतरण मामले का देहात कोतवाली पुलिस ने 20 जनवरी को खुलासा किया था। पुलिस इस गिरोह में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सभी संगठित गिरोह बनाकर इस पूरे कार्य को अंजाम दे रहे थे। यह भी पढ़ें- जिम कांड के आरोपियों की छह हजार पेज की चार्जशीट दाखिल इन पर आरोप है कि वे जिम में आने वाली महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाते थे और उनका अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर उनस...