मिर्जापुर, मार्च 15 -- मिर्जापुर। संवाददाता जिम कांड मामले में फरार चल रहे नौंवे आरोपी अशफाक उर्फ लकी खान को देहात कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह विदेश भागने की फिराक में था। लकी 25 हजार रुपये का इनामी है। मामले में आरोपी लकी के मौसेरे भाई साहिल अहमद को रोडवेज के पास धर दबोचा। शनिवार को एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया है।एसपी ने बताया कि जिम की आड़ में महिलाओं का शोषण और धर्मांतरण मामले का देहात कोतवाली पुलिस ने 20 जनवरी को खुलासा किया था। मामले में मुख्य सरगना इमरान समेत कुल आठ आरोपी जेल जा चुके हैं। नौवां आरोपी कटरा कोतवाली क्षेत्र के रैबना निवासी असफाक उर्फ लकी खान लगभग दो महीने से फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस की कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.