नोएडा, अप्रैल 7 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के इंक्यूबेशन सेंटर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मेडटेक स्टार्टअप के लिए कॉल फॉर एप्लीकेशन का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत चयनित होने वाले नए स्टार्टअप को बिना हिस्सेदारी और रॉयल्टी के समर्थन दिया जाएगा। यह पहल स्टार्ट इन यूपी के बायरैक बायोनेस्ट और स्टैनफोर्ड बायोडिजाइन के सिद्धांत से प्रेरित है। संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि इसका उद्देश्य प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है। साथ ही उन्हें सरकारी अस्पताल में नैदानिक परीक्षण, चिकित्सकों से नैदानिक मार्गदर्शन, विनियामक सहायता और बाजार तक पहुंच और कार्यान्वयन के अवसर भी मिलेंगे। कार्यक्रम के तहत केवल उत्तर प्रदेश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.