जिम्स में हड़ताल से अधिकांश सेवाएं ठप
नोएडा, जून 17 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल से अधिकांश सभी स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई है। तीसरे दिन भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान उनकी जिम्स प्रशासन के साथ बैठक भी हुई। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर अस्पताल में सेवाएं दी। उस समय संस्थान ने उन्हें स्थाई नौकरी का आश्वासन दिया था, लेकिन अब अपने वादे से मुकर गए। कर्मचारी गौरव, कल्याण, अजय, अमित, मोहन, अंकित, दिनेश आदि का कहना है कि वे कई वर्षों से आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं मिलती हैं और न ही नौकरी की सुरक्षा। यह भी पढ़ें- जिम्स में कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.