नोएडा, मार्च 27 -- ग्रेटर नोएडा। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए जिम्स में विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत किशोरियों और महिलाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। अभिभावकों को जागरूक भी किया जा रहा है ताकि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और समय पर टीकाकरण कराएं। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कैंसर का खतरा सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा है। महिला हो या पुरुष सभी को कैंसर के जोखिमों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। एचपीवी वैक्सीनेशन और नियमित स्क्रीनिंग (पैप स्मीयर टेस्ट) की मदद से इसके खतरे को कम किया जा सकता है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...