जिम्स में चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी
नोएडा, जून 18 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही, इससे संस्थान आने वाले हजारों मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं, संस्थान में पुलिस बल तैनात किया गया है। गुरुवार को सदर एसडीएम आशुतोष गुप्ता और ग्रेटर नोएडा एडीसीपी संतोष कुमार व जिम्स निदेशक बिग्रेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर कर्मचारियों की कंपनी की अधिकारी आशा भी पहुंची, लेकिन बातचीत का कोई हल नहीं निकल सका। हड़ताल पर बैठे कर्मचारी नियमित किए जाने की मांग पर अड़े रहे। वहीं, कर्मचारियों ने मरीजों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया, साथ ही ओपीडी बंद करा दी। यह भी पढ़ें- जिम्स में हड़ताल से अधिकांश सेवाएं ठप संस्थान में रोज दो हजार मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.