नोएडा, जुलाई 1 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के में 16 दिन बाद सभी स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो गई है। हड़ताल व हमले के विरोध में कार्य से विरत कर्मचारी डीएम मेधा रूपम के आश्वासन के बाद बुधवार को काम पर लौट आए है। जिम्स निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को कर्मचारी डीएम से मिले थे। यहां उन्हें उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया गया, जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला किया। बुधवार को सभी अस्पताल में ड्यूटी पर रहे, जिससे सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू किया गया। अस्पताल में बुधवार को करीब 1400 लोगों ने ओपीडी में उपचार लिया। वहीं, करीब पांच से अधिक बड़े ऑपरेशन भी हुए। बता दें कि जिम्स के आउटसोर्स कर्मचारी 15 जून को तीन प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ गए थे। इस...