नोएडा, अगस्त 16 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के आउटसोर्स कर्मचारी सोमवार से फिर हड़ताल पर रहेंगे। इससे संस्थान में ऑपरेशन और ओपीडी समेत विभिन्न जांच सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने पर शांतिपूर्ण धरना शुरू करने का निर्णय लिया है। बता दें कि जिम्स के करीब 150 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी पिछले लंबे समय से स्थाई नौकरी की मांग को लेकर आंदोलनरत है। वह जून 2026 में इन मांगों को लेकर कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। इस दौरान कर्मचारियों पर लाठी चार्ज और मुकदमे तक हुए थे। हालांकि, बाद में कर्मचारियों को उनकी मांगों को शासन स्तर पर समाधान कराने के लिए आश्वासन दिया गया था, लेकिन मांगे पूरी न होने पर एक बार फिर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी...