पीलीभीत, जून 12 -- पीलीभीत। केंद्र सरकार देश को क्षय रोग (टीबी) मुक्त बनाने के लिए अभियान चला रही है। पर पीलीभीत में जिम्मेदार इसकों लेकर उदासीन हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी करीब तीन माह से केंद्र पर नहीं आ रहे जबकि केंद्र पर तैनात चिकित्सक भी एक जून से अवकाश पर हैं। ऐसे में टीबी मरीजों को समुचित चिकित्सकीय परामर्श नहीं मिल पा रहा है। जिला क्षय रोग केंद्र पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज जांच, दवा और परामर्श के लिए पहुंचते हैं। चिकित्सक के अवकाश पर होने के कारण मरीजों को स्टाफ की ओर से सामान्य जानकारी देकर वापस भेजा जा रहा है। स्थिति और भी गंभीर तब हो जाती है जब मरीजों को एक्स-रे जांच की आवश्यकता पड़ती है। केंद्र पर तैनात एक्स-रे टेक्निशियन मुकेश का तबादला हो चुका है। इसके मरीजों को परेशानियां हो रही हैं। इससे निजी केंद्रों पर पहुंच कर आर्थ...