मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चांदनी चौक पर बीते साल 27 जून को छह ट्रकों से जब्त किए गए 241 गाय-बछड़े वापस पशु तस्करों को ही बेच दिए गए। पुलिस ने जब्त 138 गाय और 103 बछड़ों को पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी स्थित मवेशी फाटक के संचालक मो. शमशेर सिद्दीकी को जिम्मेनामा पर सौंपा था। शमशेर ने इन्हें धीरे-धीरे उन्हीं पशु तस्करों के हाथ बेच डाला। तस्करों के मामले की अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान मवेशियों की मौजूदा स्थिति का सवाल उठा तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ब्रह्मपुरा थाने के जांच अधिकारी प्रेम रंजन की जांच रिपोर्ट पर जब्त मवेशियों को गायब करने के आरोप में अलग से एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें फाटक संचालक मो. शमशेर सिद्दीकी, फाटक मैनेजर मो. अलाउद्दीन उर्फ गुड्डू, कर्मचारी तबारिक हुसैन और मो. जाहिद को नामजद किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.