रुडकी, अप्रैल 17 -- रुड़की। कौशिक पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय लोकसंग्राम-राष्ट्रीय युवा संसद और मॉडल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बच्चों को संविधान और लोकतंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आलोक सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने युवाओं को संविधान, लोकतंत्र, न्यायिक मूल्यों तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...