रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के सांख्यिकी विभाग औरा निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से विद्यार्थियों में निर्वाचन साक्षरता, लोकतांत्रिक चेतना और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी डॉ शशांक दत्तात्रेय कुलकर्णी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का मुख्य विषय उन्होंने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका, निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता जागरुकता और जिम्मेदार नागरिक के रूप में युवाओं के दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता सिर्फ निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि जागरूक, सक्रिय और जिम्मेदार नागरिकों की भागीदारी से लोकतांत्र...