मैनपुरी, मार्च 20 -- करहल। मानव कल्याण समिति के बैनरतले शुक्रवार को बाबूराम महाविद्यालय में आओ हम समरसता लाएं, विघटन से यह देश बचाएं विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि सतीश समर्थ द्वारा किया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगरामाचार्य ने कहा कि आज समाज में आपसी दूरियां बढ़ रही हैं और परिवार बिखर रहे हैं। लोग अकेलेपन के कारण मानसिक तनाव में हैं और बिगड़ते रिश्तें में घुटन महसूस कर रहे हैं। आज जिम्मेदार लोग ही जाति, धर्म और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटकर नफरत का जहर घोल रहे हैं। बुद्धिजीवियों से अपील करते हुए कहा कि अगर वह आग नहीं आए, तो समाज में अराजकता और अमीर-गरीब की खाई और गहरी हो जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक अनिल यादव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री पाना नहीं, बल्कि एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.