रांची, अगस्त 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर के बरियातू स्थित निजी होटल में शुक्रवार को 5वें झारखंड माइनिंग समिट का आयोजन किया गया। पीएचडीसीसीआई द्वारा आयोजित समिट का विषय 'सस्टेनेबल माइनिंग में प्रगति' रहा। समिट में झारखंड को देश का प्रमुख और टिकाऊ माइनिंग डेस्टिनेशन बनाने पर चर्चा हुई। मेकॉन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक केके मिश्रा ने कहा कि खनन का भविष्य केवल इस बात से तय नहीं होगा कि कितना खनिज निकाला गया, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि उसे कितनी जिम्मेदारी से निकाला, प्रोसेस और पुनर्स्थापित किया जाता है। उन्होंने नेट-जीरो लक्ष्य, सर्कुलर इकोनॉमी, खान बंद करने की रणनीति, टेलिंग वेस्ट मैनेजमेंट और पर्यावरणीय पुनर्स्थापना पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- इवोलविंग उत्तराखंड राइजिंग इंडिया थीम पर वैश्विक मंथन हुआ उन्होंने एआई, जीआईएस मैपिंग, ड्रोन सर...