लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार पांडेय ने अलीगंज अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस कांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि प्रशासनिक विफलता, भ्रष्ट तंत्र और जिम्मेदार विभागों की लापरवाही का परिणाम है। यदि भवन में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा था, तो लखनऊ विकास प्राधिकरण संबंधित अभियंता, प्रशासन और फायर विभाग इतने समय तक क्या कर रहे थे? घटना के बाद भी राहत एवं बचाव कार्य में हुई देरी ने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश सरकार पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, अभियंताओं, फायर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों तथा अन्य संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवा...