जिम्मेदारों पर कब तय होगी जबाबदेही
सोनभद्र, जुलाई 1 -- दुद्धी। सड़क हादसे में घायल शिक्षा विभाग के संविदा कर्मी को इलाज के लिए दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया था। सरकारी डॉक्टरों की मौजूदगी के बीच रात के अंधेरे में निजी अस्पतालों के दलाल वार्ड में घुसते हैं और बेहतर इलाज का झांसा देकर मरीज को उठा ले जाते हैं। यह पूरी शर्मनाक वारदात अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में साफ दर्ज है। सवाल यह उठता है कि जब मरीज को डिस्चार्ज ही नहीं किया गया, तो वह बिना डॉक्टरों की अनुमति के वार्ड से बाहर कैसे चला गया। क्या इतनी बड़ी लापरवाही के लिए सरकारी अस्पताल के जिम्मेदारों पर जबाबदेही तय नही होनी चाहिए। यह सवाल अब चर्चाओं का विषय बन गया हैं। आखिर ज़ब सरकारी अस्पताल से मरीज चोरी और मौत के लिए जिम्मेदार कौन हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.