चित्रकूट, अगस्त 4 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट को चमकाने में सरकार हर तरह से प्रयास कर रही है। धार्मिक स्थलों को तेजी से विकसित किया जा रहा है। लेकिन अतिक्रमणकारियों की वजह से धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। कई बार हटवाने के बावजूद कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में दुकानदारों ने जगह-जगह कब्जा जमा लिया है। जिसके चलते सावन माह में आ रहे श्रद्धालु परिक्रमा लगाने के दौरान परेशान हो रहे है। सभासद ने इस समस्या से डीएम-एसपी को अवगत कराया है। सावन माह में रोजाना स्थानीय के अलावा दूसरे जनपदों से श्रद्धालु परिक्रमा लगाने पहुंच रहे है। सुबह से शाम तक परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा रहता है। लेकिन श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से हुए अतिक्रमण के चलते द...