बदायूं, दिसम्बर 17 -- बदायूं। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण अतिक्रमण शहर की गंभीर समस्या बन चुका है। अतिक्रमण के कारण शहर की सड़के संकरी हो गई है। इससे रोजाना शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर के सभी मार्गों पर दुकानदारों व रेहड़ी पटरी वालों ने सामान बाहर लगाकर सड़कों को संकुचित कर रखा है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार सबकुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं। इस कारण जिम्मेदारों के खिलाफ लोगों में रोष पनप रहा है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण शहर के बड़ा बाजार, छह सड़का,गांधी ग्राउंड, नेहरू चौक, खैराती चौक आदि स्थानों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बाहर तक सजा रखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...