औरैया, मार्च 20 -- अजीतमल, संवाददाता। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद साध्वी निरंजन ज्योति का जनपद औरैया में पहला आगमन शुक्रवार को भव्य स्वागत के साथ हुआ। अनंतराम टोल प्लाजा पर उनके पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। साध्वी निरंजन ज्योति ने विस्तृत टिप्पणी से परहेज किया। उन्होंने कहा कि वह अभी कुछ नहीं बोलेंगी और उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, आशा चक, स्वदेश प्रकाश पोरवाल, मदन लाल पोरवाल, रानी पोरवाल, सोनू सेंगर, मोनू सेंगर, यशवीर सिकरवार, मनु राजपूत, रजनीश पांडेय, अखिलेश चक, भुवन प्रकाश गुप्ता और आदर्श ठाकुर समेत कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.