पटना, मार्च 11 -- जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा है कि नीतीश कुमार कुर्सी की नहीं, बल्कि जिम्मेदारी की राजनीति करते आए हैं। वे बुधवार को पार्टी कार्यालय में सोशल संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बावजूद उनका समृद्धि यात्रा पर निकलना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि बिहार का विकास और जनता की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह यात्रा बताती है कि नीतीश कुमार का लक्ष्य केवल शासन करना नहीं, बल्कि बिहार को समृद्ध, और सशक्त बनाना है। आज भी वे राज्य के हर कोने तक पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं और जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.