जिम्मेदारी: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायुसेना के अगले एयर चीफ मार्शल होंगे। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि एयर मार्शल दीक्षित 31 अक्तूबर को पदभार संभालेंगे। वर्तमान वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का 29वां प्रमुख नियुक्त किया है। रणनीतिक योजना बनाने में माहिर एयर मार्शल दीक्षित वर्तमान में भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। एयर मार्शल दीक्षित भारतीय सेना के अहम ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर समेत कई महत्वपूर्ण अभियानों और सैन्य अभ्यासों से जुड़े रहे हैं। जानकारी के अनुसार एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 3500 से अधिक घंटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.