हमीरपुर, जुलाई 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद के सुमेरपुर ब्लाक के टेढ़ा गांव निवासी और जिम्बॉब्वे में भारत सरकार के राजदूत ब्रह्म कुमार प्रजापति ने जिम्बॉब्वे दौरे पर पहुंची भारतीय टीम को भारत हाउस में आमंत्रित करके सम्मानित किया। दोनों देशों की टीमों के साथ ब्रह्म कुमार प्रजापति के परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल है। यहां उनके मित्रों में भी इस आयोजन को लेकर हर्ष है। टेढ़ा गांव के मूलनिवासी ब्रह्म कुमार प्रजापति 2005 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। जिम्बॉब्वे से पूर्व वह मलेशिया, जापान और मिस्र में भारत के राजदूत रह चुके हैं। वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बॉब्वे के दौरे पर है, जहां टी-20 क्रिकेट मैच चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- अशोक शर्मा के बाद यश ठाकुर ने किया डेब्यू, भारतीय टीम ने दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में क...