नई दिल्ली, जुलाई 23 -- टीम इंडिया को आज यानी 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। वैसे तो दोनों देशों को देखते हुए कोई मुकाबला दोनों टीमों के बीच नजर नहीं आता, लेकिन टीम इंडिया की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह एक रोमांचक सीरीज भी हो सकती है। इस सीरीज में कुल 4 चीजों पर ध्यान देना होगा, जिसमें श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी, वैभव सूर्यवंशी की फॉर्म, रिंकू सिंह द फिनिशर और पेस अटैक का ऑडिशन? बहुत कुछ इस सीरीज में दांव पर होगा।1. श्रेयस अय्यर की कप्तानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनकर श्रेयस अय्यर को दी गई, लेकिन पहले सात मैचों में से वह एक भी मैच नहीं जीत पाए। 2 मैच आयरलैंड के खिलाफ हारे और 5 में से 4 मैच इंग्लैंड के खिलाफ हारे। ऐसे में यह सीरीज...