नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला शारजाह में मंगलवार 27 अक्टूबर को खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान ऑलराउंडर राशिद खान का था, जिन्होंने पहले तो बल्ले से और फिर गेंद से जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी और टीम को शानदार जीत दिलाई। वे इस मैच में दमदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कप्तान का ये फैसला छोटे ग्राउंड पर असरदार लग रहा था, लेकिन इजाज अहमदजई और राशिद खान ने जिम्बाब्वे के होश उड़ा दिए। इजाज ने 22 गेंदों में 52 रन ठोक दिए और राशिद खान ने 10 गेंदों में 30 रन ठोककर अफगानिस्तान को एक ...