नई दिल्ली, फरवरी 19 -- गुरुवार (19 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर एक और बड़ा उलटफेर किया है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया कौ रौंदा था और अब श्रीलंका पर जीत हासिल करके ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए सुपर-8 के लिए धमाकेदार एंट्री मारी है। मैच में श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 178 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 62 रनों की बेहतरीन पारी खेली। मध्यक्रम में पावन रत्नायके ने केवल 25 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के साथ 44 रन बनाकर टीम के स्कोर को तेजी से आगे ब...