मुंबई, फरवरी 22 -- वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ चरण के सोमवार को होने वाले मैच से पहले अपने खिलाड़ियों को आगाह किया कि वह जिम्बाब्वे को किसी भी तरह से कम करके आंकने की गलती नहीं करें क्योंकि इससे वह लक्ष्य से भटक सकते हैं। सैमी ने इसके साथ ही कहा कि जिम्बाब्वे को ग्रुप बी में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी वरीयता प्राप्त टीमों के साथ रखे जाने से अतिरिक्त प्रेरणा मिली होगी और उनका मानना ​​है कि इसी वजह से जिम्बाब्वे ने अपनी क्षमता से बढ़कर प्रदर्शन किया और ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। जिम्बाब्वे ने ग्रुप चरण में पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर सबको चौंका दिया था। सैमी ने रविवार को मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ''ऐसा कम ही होता है कि केवल शीर्ष टीमें ही आगे बढ़ें। मेरी टीम...