नई दिल्ली, जुलाई 27 -- टीम इंडिया जब जिम्बाब्वे के दौरे पर टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए गई को कई सवाल अधूरे थे, जिनका जवाब मिलना था। 3 मैचों की सीरीज 4 दिन में खत्म होनी थी और सामने 5 बड़े सवाल थे, जिनका जवाब भी इस दौरे पर टीम इंडिया को तलाशना था। 23 जुलाई से 26 जुलाई तक चली इस सीरीज के साथ ही सभी पांचों सवालों का जवाब मिल गया है। इसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी से लेकर वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी, तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट, रिंकू सिंह की फिनिशिंग और गेंदबाजों की नई खेप पर प्रश्न चिन्ह थे, लेकिन उनका जवाब मिल चुका है।1. श्रेयस अय्यर की कप्तानी जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज से पहले सवाल यह था कि क्या श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाकर सिलेक्टर्स ने सही फैसला लिया है? क्योंकि पहले 7 मैचों में वह खाली हाथ थे। आयरलैंड से भी उनकी कप्तानी म...