नई दिल्ली, फरवरी 19 -- विश्व कप के सुपर-8 के लिए टीमें तय हो चुकी हैं और उनके मुकाबले भी फिक्स हो चुके हैं। कौन सी टीम कब किसके साथ सुपर-8 के मुकाबले खेलेगी यह सबकुछ तय हो चुका है। भारत, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीमें गुप-1 में हैं। पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को ग्रुप-2 में शामिल किया गया है। इन दोनों ग्रुप में से टॉप-2 में पहुंचने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए आगे जाएंगी। ICC टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले 21 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। पहले दिन न्यूजीलैंड और पाकिस्तान आमने-सामने होंगी। इस दौरान कई क्रिकेट पंडित सेमीफाइनल में कौन सी चार टीमें पहुंचेंगी इसको लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने भी बड़ी प्रेडिक्शन है। उन्होंने उन टीमों के नाम बताए हैं जो सेमीफाइनल म...